भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण नप्र। संभागीय कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया ने की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी सुमित्रा वाल्मीक थी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नरोलिया ने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की भी है सभी मातृशक्ति भाजपा को मजबूत करने के लिए आगे आयें साथ ही अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़े और केंद्र व राज्य सरकार की जो महिलाओं के हित की योजनाएं है उनका लाभ हितग्राहि महिला को मिले इसके लिए महिला मोर्चा की टीम को कार्य करना होगा। संभाग के सभी जिलों की अध्यक्ष एवँ प्रदेश कार्यसमती सदस्य उपस्थित थी।



