जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कलेक्टर ने जीवन दायिनी मॉ नर्मदा के स्वच्छता अभियान में लिया भाग

जबलपुर दर्पण नप्र। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज उमाघाट पहुंचकर साकेतधाम परिवार द्वारा आयोजित जीवन दायिनी मां नर्मदा के स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर संत श्री गिरीशानंद महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी व डॉ. जीतेन्द्र जामदार सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को साकेतधाम परिवार द्वारा कपडे़ के थैले वितरित किये और कहा कि प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करें। इससे नर्मदा में प्रदूषण फैलता हैं। इसी दौरान उन्होंने साकेत रथ का लोकार्पण भी किया जो नर्मदा स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभायेगा।



