जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर जनसुनवाई में आये 235 आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने मोहम्मद शाहिद कुरैशी के पुत्रियों के ईलाज के लिये रेडक्रॉस के माध्यम से 5 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान

जबलपुर दर्पण नप्र। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के दूरदराज तथा नगरीय क्षेत्रों से आये लोगों की समस्यायें सुनीं तथा मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुये। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये हर एक नागरिक की धेर्य पूर्वक उनकी समस्याओं सुनकर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। दूरदराज से आये आवदेकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को फोन लगाकर तुरंत एक्शन लेने तथा कार्यवाही कर रिपोर्ट भेजने की सक्त हिदायत दी। आज की जनसुनवाई में लगभग 235 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें पंजीकृत 120 आवेदन है शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिये दिये है। इन आवदेनों में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन,अवैध उत्खनन,धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम करने, मकान पर जबरन कब्जा करने, आवास योजना का लाभ दिलाने, सहारा इंडिया से जमा राशि का भुगतान कराने,बीपीएल कार्ड बनवाने,खाद्यान्न उपलब्ध कराने, बच्चों की शिक्षा एवं उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा अतिक्रमण हटाने से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान मदार टेकरी निवासी मोहम्मद शाहिद कुरैशी के पुत्रियों के ईलाज के लिये 5 हजार रूपये की सहायता राशि रेडक्रॉस के माध्यम से दी गई। वही दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के लिये पेंशन स्वीकृत कराकर आदेश भी दिलवाए गए। जनसुनवाई में अनेक समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुये जिन्हें कलेक्टर ने तत्परता से निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88