जिले में फिर सक्रिय नटवर लाल गैंग:पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर जिले में सक्रिय नटवर लाल जो अलग अलग नामों से कही अरविंद पांडे तो कही सतीश पांडे और कही अनिल अग्रवाल के नाम से शहर के कई लोगो से उनके काम कराने के एवज में पैसा लेकर उनका काम नही कराया सभी पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पुलिस कप्तान के पास पहुंचे। शिकायत करने वालो ने बताया कि किसी से विधुत का नया कनेक्शन लगवाने के लिए पन्द्रह हजार रुपए लेकर काम नही कराया किसी से फर्जी तरीके से वाहन का ट्रांसफर कराकर चालीस हजार रुपए की ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है। इसी तरह एटीएम बनवा कर खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। दोनो पति पत्नी के नाम पर संजीवनी नगर थाने में पहले से अपराध दर्ज है। चूंकि घटना अलग अलग थाना क्षेत्र की है। इसलिए सभी पीड़ित की शिकायत की जांच क्राईम ब्रांच के एसडीओपी प्रभात शुक्ला को सौपी गई है। जांच उपरांत आरोपियों पर सक्त कार्यवाही की जाएगी।




