ढाई लाख रुपए की बुकिंग राशि हड़पी होटल विजन पैलेस ने:पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शादी के कार्यक्रम के लिए श्रीवास्तव परिवार द्वारा दो साल पहले होटल विजन पैलेस बुक कराया था बुकिंग के दौरान फरियादी द्वारा नगद ढाई लाख रुपए जमा करा दिए गए थे तभी करोना की भीषण लहर के चलते प्रशासन द्वारा सभी आयोजन पर रोक लगा दी थी एव जरुरी कार्य के लिए 15 से 20 लोगो को परमिशन दी जा रही एव आगामी आदेश तक शहर के सभी होटल बंद करा दिए गए थे। जिसके कारण श्रीवास्तव परिवार ने अपने बेटे रत्नेश श्रीवास्तव का विवाह मंदिर से कर दिया था। चूंकि कोविड के कारण प्रशासन ने सभी समारोह पर रोक लगा दी थी जबकि पीड़ित परिवार तो होटल से शादी का कार्यक्रम करना चाहता था। करोना महामारी के चलते शहर के सभी होटल,बारात घर प्रशासन द्वारा बंद करा दिए थे। होटल विजन पैलेस मालिक व प्रबंधन को श्रीवास्तव परिवार के द्वारा दिया पैसा वापिस करना था जो की दो साल बीत गए है। होटल प्रबंधन फरियादी का पैसा वापिस नही कर रहा है। पीड़ित ने कई बार ओमती थाने में इसकी लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। होटल के मालिक सामने आकर पीड़ित से बात नही करते जिससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आपको बता दे की होटल विजन पैलेस के मालिक एव इनके स्टाप द्वारा घरेलू गैस का होटल में कमर्शियल इस्तेमाल करने का पूर्व में मामला दर्ज किया गया था जिसमे इनके स्टाप व होटल के मालिक को मान न्यायालय से सजा से दाडित किया गया है। अब देखना होगा फरियादी को कब तक न्याय मिलता है।



