बूढ़ी खेरमाई मंदिर के जवारा जुलूस में पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने जुलूस मार्ग का लिया जायजा, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये चाक चौबंद व्यवस्था के निर्देश
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। खेरमाई मंदिर से निकाले जाने वाले जवारा जुलूस की व्यवस्था देखने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जलूस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बूढी खेरमाई मंदिर से निकाले जाने वाले जवारा जुलूस के मार्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर तथा थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी की उपस्थिति में जायजा लेते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बूढी खेरमाई जवारा जुलूस का परम्परिक मार्ग मछली मार्केट, सूजी मोहल्ला,छोटा फुहारा, मन्नूलाल अस्पताल,पाण्डे चौक, गल्ला मण्डी, खोवा मण्डी, कमानिया गेट होते हुये सराफा चौक,मिलौनीगंज होते हुये हनुमानताल विसर्जन घाट पहुंचेगा,जहॉ जवारे विसर्जित किये जायेंगे। जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए श्री बहुगुणा ने जुलूस के आगे-मध्य-पीछे तथा मार्ग में एवं संवेदनशील स्थानों पर नगर पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को बल के साथ व्यवस्था हेतु लगाया गया है। इसके साथ ही हाईराईज बिल्डिंगों में बाईनाकुलर के साथ वॉचर्स लगाये गये हैं एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को प्लेन क्लाथ में आसूचना संकलन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुये स्थिति पर निगाह रखेंगे।




