जबलपुर दर्पण

शहर के जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता – निगमायुक्त

जबलपुर दर्पण । शहर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्रों को सहेजने की दिशा में नगर निगम ने लगातार प्रयास शुरू कर दिये हैं। इसके लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने प्रतिदिन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जलस्त्रोतों के संरक्षण की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत गत दिवस उनके द्वारा गोकलपुर स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया था और मौके पर स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया गया था कि अमले को लगाकर तालाब की सफाई कराई जाये। निगमायुक्त के निर्देशों के पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अमला लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई कराई गयी। जिससे गोकलपुर तालाब का निर्मल जल की चमक अलग से दिखाई देने लगी है। सफाई के पहले और सफाई के बाद की फोटो में चमक दिखाई दे रही है। निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश के अनुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला पूरी मशीनरी और श्रमशक्ति के साथ सफाई के लिए मैदान में उतरा। सफाई अभियान के तहत तालाब से भारी मात्रा में जलकुंभी, कचरा और गाद निकाली गई। गंदगी हटने से अब तालाब का पानी साफ नजर आने लगा है।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि तालाब की सफाई से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि मच्छरों और दुर्गंध की समस्या से भी निजात मिली है। उन्होंने बताया कि शहर के जल स्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। गोकलपुर तालाब की सफाई एक शुरुआत है, शहर के अन्य जलाशयों को भी इसी तरह सहेजा जाएगा ताकि उनका प्राकृतिक स्वरूप बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88