ग्राम पंचायत कुआं में छठवें दिन हुआ रुक्मणी विवाह, ब्रह्मानंद जी महाराज की कथा सुनने भक्तों का लगा तांता

मनीष श्रीवास कटनी जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के कटनी जिले अंतर्गत आने वाली बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुआं में हो रही भागवत कथा के दौरान ग्राम पंचायत कुआं में छठवें दिन हुआ रुक्मणी विवाह,कथावाचक ब्रह्मानंद जी महाराज ने सुनाई लोगों को भागवत रुक्मणी विवाह की कथा सुनने और देखने के लिए भागवत सुनने में भक्ति में लीन लोगों में भारी दिखा उत्साह। साथ कथा वाचन के छठवें दिन जब रुक्मणी विवाह के कथावाचक ब्रह्मानंद जी महाराज के मुख वाणी ने सुनाई लोगों को भागवत रुक्मणी विवाह एवं भागवत को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। और भारी मात्रा में भीड़ के साथ छठवें दिन विशेष पर रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ ।
इस भक्तिमय आयोजन के दौरान जहां गांव के मातृ शक्तियां, भक्तगण मौजूद रहे वहीं तीनों बूथ के महामंत्री छोटू उपाध्याय ,विदत नारायण मौजूद रहे । इस दौरान कार्यक्रम में अन्य ग्रामवासी की भारी भीड़ उमंग जोश के साथ बारात के साथ नाचते, गाते हुए नजर आए।
सरपंच अमित कुमार , नवीन
पप्पू उपाध्याय ,विदित ठाकुर ग्राम पंचायत कुआं राम कृपाल यादव आदि जन मौजूद रहें।



