ग्राम पंचायत अगरिया में नेत्र शिविर का आयोजन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। गोसलपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अगरिया में नि:शुक्ल नेत्र शिविर का आयोजन 13 मार्च को किया गया। इस दौरान ग्रामीणों क्षेत्रों में लोग हो रहे जागरू
हमारे मीडिया प्रतिनिधि से डॉ द्वारा बनाया गया कि ये स्वास्थ्य नेत्र शिविर विगत एक वर्षो लगातार रूलर (ग्रामीण इलाकों) में लगातार किए जा रहें हैं। वहीं शुक्रवार 13 मार्च को
फिल्म अभिनेता प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर की ओर से स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में हम सभी के द्वारा “स्वस्थ गांव से स्वस्थ भारत यात्रा” के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन अगरिया में स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद मिश्रा की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसशिविर में 25 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई । साथ ही 7 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भी चिन्हित कर उन्हें उपचार हेतु सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के लिए भेजा गया।
इस नेत्र शिविर के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तुलसी चौधरी तथा अरविंद कुशवाहा सहित मेडिकल की टीम ने मरीजों की जांच पड़ताल भी की। इस आयोजन कार्यक्रम के दौरान मनीषा बाई (सरपंच), अनूप मिश्रा, अमित मिश्रा (उप सरपंच) और कन्नू लाल सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
समिति द्वारा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



