नववर्ष पर गुरुद्वारों में गूंजी इलाही गुरुवाणी

खंडा चौक एवं गुरु तेग बहादुर जी महाराज मार्ग का हुआ लोकार्पण
जबलपुर दर्पण । गुरुनानक शाही कैलेंडर के अनुसार गुरुद्वारा गोरखपुर में नववर्ष एवं चैत्र मास की पवित्र संग्रांद के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें बीबी कंवलजीत कौर, शाहबाद, मार्कण्डेय वाले एवं हुजूरी रागी जत्था भाई बलजीत सिंह ने सरस गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश कर साध संगत को रसविभोर किया । इस मौके पर प्रधान साहब रजिंदर सिंह छावड़ा ने मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं समाजसेवी अमरजीत सिंह धन्जल को सिरोपा एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया। सचिव मनप्रीत सिंह आहूजा मिक्की ने संचालन किया ।पश्चात गुरु का लंगर वितरित किया गया ।हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर , माता गुजरी जी साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतह सिंह जी के 350 वें शताब्दी शहीदी दिवस के तहत गोरखपुर में श्री राकेश सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री, मध्य प्रदेश शासन एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मुख्य अतिथि के रूप में क्रमशः खंडा चौक एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज मार्ग का लोकार्पण किया । जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख यूथ विंग एवं सिख सेवक जत्था के रजिंदर सिंह छावड़ा, अमरजीत सिंह धन्जल एवं मनमोहन सिंह एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। यहां पार्षद जयलक्ष्मी चक्रवर्ती, काके आनंद, कुंवरपाल सिंह शेरू सुरिंदर सिंह होरा सहित गणमान्य जन एवं जन प्रतिनिधिगण शामिल रहे।



