जबलपुर दर्पण

महावीर जयंती अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुमार जैन ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि वर्ष 2026 में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर घोषित अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 को किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का आयोजन 30 मार्च को किया जा रहा है। इस दिन भव्य शोभायात्रा आयोजित होगी, जिसमें देशभर से संत, मुनि, आर्यिका एवं समाज के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। ऐसे में सरकार द्वारा 31 मार्च को अवकाश घोषित किए जाने से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जैन समाज के सभी संगठन एवं पदाधिकारी एक स्वर में यह मांग कर रहे हैं कि अवकाश 30 मार्च को ही घोषित किया जाए, ताकि समाजजन पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मना सकें। इस मांग का समर्थन मध्य प्रदेश दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुनील जैन, महामंत्री कमलेश जैन, उपाध्यक्ष विभाष जैन, संदीप सिंघई, प्रदीप चौधरी, मनोज सेठ, संजय जैन, पवन दिवाकर, डॉ. चंद्रेश जैन, देवेंद्र जैन, डॉ. महेंद्र जैन, राजकुमार जैन, राजेंद्र जैन, अमित जैन, निर्मल चंद जैन, सचिन जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, राहुल जैन, अजित जैन, शरद समैया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने भी किया है। अतः केंद्र एवं राज्य सरकारों से पुनः निवेदन किया जाता है कि 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया जाए, जिससे जैन समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88