जबलपुर दर्पण
भगवान चैतन्य पाठ्यक्रम जोड़ने ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण । शहर के चैतन्य महाप्रभु की अलख जगाने वाले संकीतन मंडलों के द्वारा आज मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक समिति भोपाल के अध्यक्ष डॉ अल्केश चतुर्वेदी को महाकौशल कॉलेज में ज्ञापन सौंपा गया। संकीर्तन मंडलों के प्रमुखों ने बताया चैतन्य महाप्रभु ने 500 साल पहले विषम परिस्थितियों में पूरे समाज को एक किया था इस अवसर पर विधायक अशोक रोहणी भी उपस्थित थे उन्होंने भी आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपते समय नर्मदा महा आरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, संतोष अग्रहरि, श्याम मनोहर पटेल, देवेंद्र नेमा, विनोद दीवान, देवव्रत सोनी, नरेश कहार आदि उपस्थित रहे।


