पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ने एस. पी. को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू ने आज अपने सहयोगियों के साथ कार्यालय पहुंचकर एस. एस. को ज्ञापन सौंप कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की । प्रत्युत्तर में अपराधी पर शीघ्र ही कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया । ज्ञात हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर श्री बब्बू को जान से मारने की धमकी दी । जिस पर श्री बब्बू ने गोरखपुर थाने में एफ. आई.आर. दर्ज कराकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की माँग की । श्री बब्बू ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को भी पत्र लिखकर घटना से अवगत करवाया और सुरक्षा और अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की ।
पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न करने से नाराज श्री बब्बू ने एस पी कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा और कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सदर गुरुद्वारे के प्रधान प्रभजोत सिंह ने कहा कि उचित कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा ।


