जबलपुर दर्पण

मॉडल, पोस्टर एवं साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “विज्ञान में महिलाए विकसित भारत की प्रगति की प्रेरक शक्ति” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का मोटिवेशनल व्याख्यान के पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन।प्रथम दिवस में छात्र छात्राओं द्वारा मॉडल,रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता किए।तीनों विधाओं का मूल्यांकन के पक्षात आज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दिवस की शुरुआत विज्ञान विषय पर आयोजित मोटिवेशनल व्याख्यान से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इसके पश्चात समापन सत्र में मॉडल, पोस्टर एवं साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस उक्त विषय पर मोटिवेशनल व्याख्यान का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के प्रत्येक वर्ष के आयोजनों से छात्र छात्राओं के विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है एक सकारात्मक प्रयास है। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि प्रो एस पी गौतम प्रांताध्यक्ष महाकौशल विज्ञान परिषद ने रामायण एवं महाभारत काल से महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पहले के कार्यों में विज्ञान की भूमिका प्रतीत नहीं होती थी किंतु अब के युग में विज्ञान के जोड़ कर ही कार्य में अधिकता हो रही है महिलाओं की शक्ति विकसित भारत की योजना में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विशिष्ठ अतिथि विज्ञान विषय संकायाध्यक्ष प्रो राकेश बाजपेई ने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को बताया कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अग्रणी पंक्ति में बनती जा रही है।
बायोसाइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एस एस संधू ने छात्र छात्राओं के प्रतियोगिता में की गई मेहनत की सराहना की है।
विशेष व्याख्यान डॉ राकेश सक्सेना पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक एम पी सी एस टी,भोपाल ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को रिसर्च हेतु सरकार की अनेकों अनेक योजनाओं से शोध हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिस से विकसित भारत में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान बन सके।
मॉडल प्रतियोगिता में नित्या त्रिपाठी ने प्रथम, मोनिका गौतम एवं राज यादव ने द्वितीय तथा दीप्ति सिंह बिसेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची दहायत ने प्रथम, शुभा मिश्रा एवं खुशी पटेल ने द्वितीय तथा रचना मिश्रा एवं प्रियंका आशीष खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका आशीष खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माखन लोढ़ी, निकिता मरकाम द्वितीय तथा दिव्या लोढ़ी, दीपमाला शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रो रीता भंडारी पूर्व प्राचार्य ओ एफ के कालेज, डॉ. मीनल दुबे, डॉ.प्रदीप विश्वकर्म,डॉ दीपक रजक, सुश्री जोहफिशा मंसब अंसारी, सुश्री रविता सिंह,डॉ हरीश यादव, श्री नंद यादव एवं श्रीमती सविता पठारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मीनल दुबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ अजय मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88