बरगी बांध की मुख्य सड़क निर्माण की कछुआ चाल से जनता परेशान

बरगी जबलपुर दर्पण । बरगी से बरगी नगर को जोड़ने वाला मुख्य बरगी बांध मार्गमार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पिछले 10 वर्षों से बदहाल सड़क निर्माण का कार्य अभि
ब मुश्किल कुछ समय पहले ही चालू हुआ था पर होली से जो काम बंद हुआ तो सड़क ने लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया 10 किलोमीटर तक बनने वाली यह सड़क ठेकेदार द्वारा बरगी से बरगी नगर बिजोरा तक कार्य प्रारंभ करने के लिए बीच-बीच के सभी क्षतिग्रस्त पैचो को खोद कर रख दिया है और उसमें गिट्टियां भर दी है कार्य अधूरा होने के कारण पूरे मार्ग पर गड्ढे और उखड़ी हुई सतह दिखाई दे रही है, जिससे यह मार्ग अब ‘हादसों का मार्ग बनता जा रहा है
स्थानीय लोग जो रोजाना इस मुख्य मार्ग से अप डाउन कर कॉलेज आईटीआई और अपनी दुकान के लिए वर्गी और अन्य स्थान जबलपुर जाते हैं के अनुसार, लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जगह-जगह बने गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि फिसलन और असंतुलन के कारण वे चोटिल हो रहे हैं। पूरे रास्ते में धूल के गोबर से लोगों का सड़क पर चलना मुहाल हो गया है
बरगी से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय महाविद्यालय तक पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस मार्ग की बदहाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं साइकिल और बाइक से कॉलेज जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उनका सफर जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन पंचर होने और दुर्घटनाओं के कारण उन्हें कक्षाओं से भी वंचित रहना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर उड़ने वाली धूल से आसपास के लोगों और राहगीरों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं।
ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने संबंधित सिंचाई विभाग प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
- कमीशन खोरी के फेर में उलझी सड़क
वहीं दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि बरगी बांध कि इस सड़क निर्माण में कमीशन खोरी के खेल में ठेकेदार परेशान हैं संबंधित विभाग और राजनीतिक रसूख दारों को कमीशन देनेके के चक्कर में अनावश्यक देरी हो रही है जिसके कारण अवाम परेशान हो रही है प्रत्यक्ष दर्शयों का यह भी कहना है कि इस चक्कर में सड़क की गुणवत्ता से भी खिलवाड़ हो रहा है जिसे देखा जाना बेहद जरूरी है


