जबलपुर दर्पण

नालियों में डाली गई पेयजल पाइप लाइन पर आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर दर्पण । शहर के दमोह नाका स्थित शांति नगर में पेयजल की पाइप लाइन नाले-नालियों के भीतर से गुजर रही है, जिससे पानी के दूषित होने का गंभीर खतरा बना हुआ है। पाइप लाइन में मामूली लीकेज भी होने पर नाली 5 पानी सीधे सप्लाई लाइन में मिल सकता है। लोगों का कहना है कि कई बार नलों से काला व बदबूदार पानी आ चुका है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत बढ़ रही है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की एकलपीठ ने जनहित मे मानवाधिकारो के उल्लंघन का मामला मानकर, नगर निगम के आयुक्त से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88