जबलपुर दर्पण

कलेक्टर ने बदली जिले की प्रशासनिक तस्वीर

सीधी जबलपुर दर्पण । कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से जिले में 4 एसडीएम एवं 11 नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। विकास कुमार आनंद संयुक्त कलेक्टर उपखंड अधिकारी कुसमी को उपखंड अधिकारी चुरहट , सुश्री प्रिया पाठक डिप्टी कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी सिहावल को नगर पालिका अधिकारी सीधी एवं अन्य प्रभार ,राकेश शुक्ला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर उपखंड अधिकारी गोपद बनास को सिहावल में उपखंड का अतिरिक्त प्रभार एवं शैलेश द्विवेदी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी चुरहट को उपखंड अधिकारी कुसमी में पदस्थ किया गया है। इसी तरह जारी आदेश के तहत नायब तहसीलदारों का भी स्थानांतरण किया गया है। जिसमें श्रीमती बेदवती सिंह नायब तहसीलदार मझौली को कलेक्टर कार्यालय सीधी सीएम हेल्पलाईन के शाखा में पदस्थ किया गया। वहीं अमित दुबे को वृत्त पोंडी तहसील कुसमी से नायब तहसीलदार वृत्त गिर्द द्वितीय तहसील गोपद बनास , धनकुंवर टोप्पो प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त गिजवार तहसील मड़वास को कलेक्टर कार्यालय सीधी सीएम हेल्पलाईन शाखा में नोडल अधिकारी बनाया गया है। परमसुख बंसल प्रभारी तहसीलदार सिहावल को नायब तहसीलदार वृत्त रामपुर नैकिन में पदस्थ किया गया। इसी तरह महेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त रामपुर नैकिन को प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त पोंड़ी तहसील कुसमी , जय प्रकाश पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार वृत्त कुबरी तहसील बहरी को तहसील सिहावल , उपेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रभारी नायब तहसीलदार कलेक्टर कार्यालय सीधी से वृत्त गिजवार तहसील मड़वास , गणेश प्रसाद पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार कलेकटर कार्यालय सीधी से तहसीलदार वृत्त कुबरी तहसील बहरी , दीनबंधु प्रजापति प्रभारी नायब तहसीलदार कलेक्टर कार्यालय सीधी से वृत्त भुईमाड़ तहसील कुसमी ,मनोज कुमार द्विवेदी प्रभारी नायब तहसीलदार कलेक्टर कार्यालय सीधी से वृत्त जोबा तहसील मझौली , हंशराज सिंह प्रभारी नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट कार्यालय सीधी से प्रभारी नायब तहसीलदार तहसील चुरहट में स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88