श्रीराम नवमी के पूर्व नारी शक्ति नारायणी शक्ति निकालेगी विशाल स्कूटर रैली

जबलपुर दर्पण । 27 मार्च को श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में निकाली जा रही परंपरागत श्री राम जी की शोभा यात्रा के पूर्व इस वर्ष 24 मार्च को सभी सनातनी बहनों मातृ शक्ति की श्री नरसिंह मंदिर से एक विशाल स्कूटर वाहन रैली निकाली जाएगी। आज नृसिंह मन्दिर में श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल तथा सभी मंदिरों की महिला मंडल की बैठक श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में और श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी गुलशन मखीजा लक्की भाटिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में महिला मंडल की संयोजक नीता चावला, गीता पाण्डे, डॉ वाणी अहलुवालिया,पार्षद राजनी साहू, नीता नारंग, सोनल सेठी, नम्रता भाटिया, नंदिता महाजन, मीनाक्षी दत्त, कुसुम चौबे , मीरा दुबे ने बताया समस्त समाजों की बहने पीत वस्त्र धारण कर अपने अपने वाहनों पर श्रीराम जी का जयघोष करते हुए चलेंगी। इन्दुलता प्यासी, सीमा सिंह, रुचि गुलाटी, सुषमा कोहली, नीतू सोनी, पूजा खेड़ा, ने बताया कि वाहन रैली श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज द्वारा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ कराकर आदि शंकराचार्य चौक, गोरखपुर बाजार, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर द्वार, कटंगा तिराहा, नर्मदा रोड, हांडा पेट्रोल पम्प के आगे से रतन कॉलोनी, दुर्गा मंदिर, हाथीताल होते हुए श्रीराम मंदिर मदन महल में समाप्त होगी। सभी बहनों से अनुरोध है की वाहन रैली में उपस्थिति की अपील कृष्णा यादव, नीतू दुबे, रिधिमा लूथरा,सीमा शर्मा, रूपल मोंगा, शीतल भाटिया ने की है।।


