बड़ी मढिया और छोटी मढिया में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

600 वर्षों पुराना हैं मंदिर
सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी गांव के बीचों बीच प्राचीन बड़ी मढिया का माता मंदिर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । सुबह-शाम भक्तजन माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेक रहे हैं और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं । नवरात्रि के पावन दिनों में मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है । श्रद्धालुओं ने बताया सिलौंडी में बड़ी मढिया ,छोटी मढिया ,राम बाग के खेरमाता, कटी खेड़ा खेरमाता सहित भारत नगर में दो स्थानों में मां देवी का मंदिर है पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए आज भी नवरात्रि के दौरान मंदिर में जवारें बोए जाते हैं । श्रद्धालु माता को अठवाई प्रसाद अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं । मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है, जिससे यहां आने वाले भक्तों का विश्वास और भी दृढ़ होता है । बड़ी मढिया में शर्मा परिवार अपनी पांच पीढ़ियों से मातारानी की सेवा करता आ रहा है ।
वहीं छोटी मढिया में श्रीवास्तव परिवार भी अपनी पांच पीढ़ियों से मां की सेवा कर रहा है सिलौंडी के अनेक जगह पर मां का दीवाल है जहा पर परिवार का हर सदस्य चाहे हो वह भोपाल ,इंदौर ,जबलपुर सहित किसी भी जगह जाकर निवासरत हो वह नवरात्र की अष्टमी को जरूर आता है और मातारानी की पूजा करता है ।



