ट्रैक्टर की चपेट में आने से 50 वर्षीय ग्रामीण की मौत, जांच शुरू

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के खितौला हिरन नहीं पुल के समीप हुई दर्द नाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति के सिर में ट्रैक्टर का पहिया आ जाने के कारण गम्भीर चोट से व्यक्ति ने घटना स्थल में ही दमतोड़ दिया था।
घटित हुई घटना – खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 3 से 4 बजे के दौरान सड़क हादसे में ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्द नाक मौत से राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। खितौला हिरन नदी पुल के पास पैदल जा रहे विनोद पिता रतन चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी मझगवा व्यक्ति को पहले टू व्हीलर सवार ने टक्कर मारी। जिससे वह गिर कर सड़क के बीच में जा गिरा। इतने में ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आने से उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दृश्य को जिसने भी देखा वह हैरान और घबराहट का माहौल निर्मित हो गया।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्कालीन पुलिस बल घटना स्थल पर जा पहुंचा और मोटरसाईकिल चालक एवं ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं शाम 5 बजे के दौरान मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को मृतक का शव सौंप दिया गया। एसडीओपी प्रभारी पाटन (सिहोरा) निलेश डाबर ने मृतक के परिजन को तत्कालीन घटना की सूचना के माध्यम अवगत कराया गया।


