जबलपुर दर्पण
मेयर शतरंज प्रतियोगिता में जबलपुर के रुद्रांश पराशर ने हासिल किया तीसरा स्थान

जबलपुर दर्पण । पुणे में आयोजित मेयर शतरंज प्रतियोगिता में जबलपुर निवासी मात्र 8 वर्षीय रुद्रांश पराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर रुद्रांश को ट्रॉफी एवं 7 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।बताया गया है कि रुद्रांश पराशर, भारतीय रेल में क्लास-वन अधिकारी विकास पराशर के सुपुत्र हैं तथा वे दैनिक देशबंधु के स्थानीय संपादक अशोक मिश्रा के प्रपोत्र हैं।रुद्रांश की इस सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



