जबलपुर दर्पण

बरगी नगर में आयोजित हुआ ईद मिलन

बरगी जबलपुर दर्पण । पवित्र माह रमजान की विदाई के बाद इस्लामिक अनुयायियों के महापर्व ईद-उल-फितर के मुबारक अवसर पर बरगी नगर स्थित मदीना जामा मस्जिद के ईदगाह परिसर में ईद मिलन कार्यक्रम सच्चा प्रयास संस्था द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम मनकेडी, सहजपुरी, बिजोरा, बसहा, रीमा और खापा से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठाकर देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अलीमुद्दीन, हफीज मालगुजार, सदर पप्पू भाई जान, परवेज़ मालगुजार, मेंहदी हसन, शेख मक्कू, शेख महमूद, बहाब खान, नसीम मालगुजार, शादाब खान, गुलाम नबी, नूरुद्दीन, अनवर, हक कुरैशी, करीम, विकानु भाईजान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88