जबलपुर दर्पण

अज़मत-ए-कुरआन कॉन्फ्रेंस एवं क्विज़ का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण । मुस्लिम नव युवक सभा जबलपुर द्वारा आयोजित अज़मत-ए-कुरआन कॉन्फ्रेंस एवं कुरआन क्विज़ कॉम्पटीशन 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह शहीद स्मारक, गोलबाजार में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को क्रमशः ₹11,000, ₹7,000 एवं ₹5,000 नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि “कुरआन मानवता को शांति, सद्भाव और नैतिकता का मार्ग दिखाता है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देते हैं।”
मुख्य वक्ता मौलाना मुफ्ती अता उल्ला क़ासमी ने अपने संबोधन में बताया कि “कुरआन केवल पढ़ने की नहीं, बल्कि समझकर उस पर अमल करने की किताब है, जो इंसान को अंधकार से निकालकर रोशनी की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि यह किताब इंसान को अंधकार से निकालकर रोशनी की तरफ ले जाती है तथा आज के दौर में जब समाज में नैतिकता की कमी देखने को मिलती है, ऐसे में कुरआन हमें सच्चाई, ईमानदारी, सब्र और इंसाफ का रास्ता दिखाता है। समारोह में संस्था अध्यक्ष फ़हीम खान ने स्वागत भाषण दिया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि मिर्ज़ा नसीम बेग, रवि शुक्ला, राजेन्द्र सराफ, डॉ. खलील खान , सलीम खान, आफाक राशिद , शास्वत वर्मा आदि मंचासीन रहे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत फहीम खान, कासिफ खान, यासिर मंसूरी, कलीम खान, जावेद अशरफ, जुल्फेकार अली, दिलावर खान, हमीद मंसूरी, एडवोकेट रोशन ज़मीर, एडवोकेट वकार अहमद खान, ममनून, मोहम्मद तारिक खान, इंजीनियर फाजिल एवं जिब्रान खान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ गुलाम मुस्तफा की तिलावत एवं जिया खान की नात से हुआ। संचालन सादिक खान ने किया। अंत में कासिफ खान ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88