श्री हनुमानजी के जन्मउत्सवों पर सिहोरा नगर में निकाली विशाल वाहन रैली

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में श्री हनुमानजी जन्मउत्सवों 2 अप्रैल दिन गुरुवार को हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में पवन पुत्र जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष अनुसार 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह 08:30 बजे से भगवा रंग में भक्तों की विशाल भीड़ ने हनुमान मंदिर बाबा शाला से रैली प्रारंभ होकर नगर में इन इन जगहों से गुजरी – मझौली बायपास, गाड़िया मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला पहुंच कर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार, कॉल भैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर, बाबाताल से पेट्रोल पंप तिराहा से होकर नेशनल हाईवे, पहरेवा अनाज मंडी,खितौला बाजार,रेलवे क्रॉसिंग से पान उमरिया रोड,विंध्य वासिनि मंदिर से मझगवा बायपास से नरसिंह मंदिर, बारां मोहल्ला,तुलसी मानस मंदिर,रेलवे क्रॉसिंग, खितौला बस स्टैंड,पेट्रोल पंप तिराहा से बाबा ताल शिव मंदिर होते हुए पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महा आरती एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में संपन्न हुई। सम्पूर्ण रैली मार्ग को झंडो के साथ भगवामय भी किया गया है । साथ ही जगह जगह पुष्प वर्षा स्वागत एवं विभिन्न स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस उत्सवों में प्रत्येक वर्ग के गणमान्य जन, युवाओं,बुजुर्गों के साथ हिंदू समाज के हर वर्ग ने हाथ में केसरिया ध्वज लिऐ जय श्रीराम, जय श्रीराम का नाम गूंजता रहा। , सिहोरा नगर, खितौला उप नगर एवं आसपास के सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक संगठनो ने इस भव्य दिव्य रैली को सफल बनाने में सभी लोगों से एकजुटता के साथ संकल्पित होकर उत्साह के साथ झूमते गाते नजर आए। पुराने बस स्टैंड में संगम बैंड द्वारा महा रैली का स्वागत एवं महा आरती की धुन प्रस्तुत की।
श्री हनुमानजी प्रभु की रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत जगह जगह किया गया l इस विशाल वाहन रैली में सबसे आगे श्री हनुमान जी का वाहन और उनके पीछे ध्वज लिऐ हजारों की संख्या में रैली में केसरिया ध्वज झंडा बांस में लगाकर गाड़ी में चले रहे थे।
बस स्टैंड में आतिशबाजी एवं विशाल आरती एवं रात्रि हनुमानजी मंदिर में महा आरती के बाद लोगों ने जय जय श्रीराम की धुन गूंज रही थीं।
विशाल वाहन रैली – श्री हनुमानजी जन्मउत्सवों के वाहन रैली एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह नजर आई। उचित व्यवस्था में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा, सीएसपी रांझी, अनुविभागीय अधिकारी आदित्य सिंघानिया, सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी विजय नगर, थाना प्रभारी मझौली, थाना प्रभारी खितौला, थाना प्रभारी मझगवा, सहित जिले का प्रशासन मौजूद रहा।



