नागरिकों को राहत प्रदान करने आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान तेज, एक दिन में 31 कुत्तों का रेस्क्यू

जबलपुर दर्पण । शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने अभियान को तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विभिन्न वार्डों में हुई कार्रवाई
उपायुक्त संभव अयाची स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2026 को शहर के उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया जहाँ से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। नगर निगम की टीम और माँ बगुलामुखी सेवा समिति के डॉग कैचर्स ने आनंद नगर, आधारताल, हसन चौक, वी.एफ.जे. रोड रांझी, कुदवारी, शिवनगर, बड़ा फुहारा, हर्षित नगर, सिविल लाईन, गढ़ा इंदिरा गाँधी वार्ड, गुलौआ और यादव कॉलोनी कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की गयी।
कठौंदा केंद्र भेजे गए श्वान
उन्होंने ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 31 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। इन सभी कुत्तों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र ले जाया गया है। यहाँ विशेषज्ञों की निगरानी में इनका बधियाकरण किया जाएगा और रेबीज से बचाव हेतु टीके लगाए जाएंगे।



