जबलपुर दर्पण

संतुष्टिपूर्ण निराकरण ही सीएम हेल्पलाइन का लक्ष्य, अधिकारी फील्ड में उतरकर करें कार्यवाही_ निगमायुक्त

जबलपुर दर्पण । निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा आज नगर निगम मुख्यालय में सीएम हेल्पलाइन और शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ होना चाहिए।
फील्ड पर रहकर होगा समस्याओं का समाधान
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सक्रिय रूप से फील्ड पर रहकर जनसमस्याओं का जायजा लें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का मौके पर जाकर निराकरण कराएं ताकि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में एल-1 और एल-2 स्तर पर ही आवेदकों को गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राप्त हो सके।
स्वच्छता और सिटी प्रोफाइल पर विशेष जोर
शहर की स्वच्छता रैंकिंग और सुंदरता को लेकर निगमायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सिटी प्रोफाइल में निर्धारित बिंदुओं पर जमीनी स्तर पर कार्य दिखना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता के कार्यों को व्यवस्थित और स्थाई रूप से पूर्ण किया जाए।
मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो।
उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियान को गति दी जाए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88