बरेला गोलीकांड के बाद आक्रोशित परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

जबलपुर दर्पण । बरेला क्षेत्र में हुए गोलीकांड की घटना के बाद पीड़ित परिवार एवं समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते आज बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए परिजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
समाज के लोगों ने यह भी कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



