भाजपा सोशल मीडिया विभाग में जिला एवं मंडल स्तर पर नई नियुक्तियाँ घोषित

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग में जबलपुर संगठनात्मक ढांचे के तहत जिला सहसंयोजक, सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा/मंडल संयोजकों की नई सूची जारी की गई है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठनात्मक सहमति के बाद की गई।
घोषणा के अनुसार जिला सहसंयोजक के रूप में शिवम सिंगोर, मुकेश यादव, प्रशांत गुप्ता और देवल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला सदस्य के रूप में राहुल जैन, पूजा राठौर, आकाश रजक ‘आशू’, मोहित प्रजापति, योगेश मिश्रा और दिलीप पटेल मोनू को शामिल किया गया है।
विधानसभा स्तर पर पूर्व विधानसभा संयोजक रितेश रजक निक्की, उत्तर विधानसभा संयोजक आकाश सेन, केन्ट विधानसभा संयोजक विकास नोटनानी बाबू तथा पश्चिम विधानसभा संयोजक प्रदीप राम पटेल को नियुक्त किया गया है।
मंडल स्तर पर विभिन्न प्रभारियों की नियुक्तियाँ की गई हैं, जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी मंडल से रोहित कुरील, छत्रपति शिवाजी मंडल से नितिन रजक, वीर सावरकर मंडल से सचिन ठाकुर, भगत सिंह मंडल से मुकेश पांडे, लोकमान्य तिलक मंडल से कपिल विश्वकर्मा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल से अजीत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मंडल से अमितेश श्रीवास्तव, शहीद अब्दुल हमीद मंडल से यासीन मोहम्मद, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल से उपेंद्र कोमटा, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से अंशु गुप्ता, स्वामी विवेकानंद मंडल से प्रवीण त्रिपाठी, चंद्रशेखर आजाद मंडल से रविकांत पाठक, आचार्य विगसागर मंडल से वैभव मांडले, मां नर्मदा मंडल से आकाश गोस्वामी, रानी दुर्गावती मंडल से दिलीप तिवारी, महाराणा प्रताप मंडल से विकास पांडे, गिरिराज किशोर कपूर मंडल से सौरभ विश्वकर्मा तथा महर्षि वाल्मीकि मंडल से ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत को संयोजक नियुक्त किया गया है।



