विद्युत कंपनियों की महिला कार्मिकों के लिए आत्मरक्षा, बचाव और सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 मई को

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में जबलपुर स्थित समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मरक्षा, बचाव एवं सुरक्षा के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 मई को प्रातः 11 बजे से रामपुर स्थित कल्याण भवन में आयोजित होगा।
शिविर में PXIL संस्था के मुंबई से आने वाले विशेषज्ञों द्वारा महिला कार्मिकों को सेल्फ डिफेंस (निहत्थे मुकाबला करने) के साथ-साथ होलिस्टिक वर्कआउट का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) फिरोज कुमार मेश्राम ने जबलपुर स्थित समस्त विद्युत कंपनियों की महिला कार्मिकों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाएं।


