जबलपुर दर्पण

होटल कारोबारी विवेक त्रिपाठी पर एनएसए लगाने की मांग,34 जिलों में आंदोलन करने की चेतावनी…

जबलपुर दर्पण । होटल संचालक विवेक त्रिपाठी को लेकर नया बखेड़ा खड़ा करने के अल्टीमेटम से प्रशासन सकते में आ गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पूर्व तहसीलदार एवं सुकून रिसॉर्ट संचालक विवेक त्रिपाठी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को खुली चेतावनी दी है।

संगठनों के पदाधिकारियों के कहना है कि संबंधित होटल परिसरों में लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन बगैर रोक टोक के बेखौफ हो रहा है।

होटल रिकॉर्ड को लेकर उठे सवाल-होटल के दस्तावेजों और रजिस्टरों में ऐसी प्रविष्टियां सामने आई हैं,जिनकी गहन जांच करने की जिम्मेद प्रशासन की है। संगठन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ गया है।

अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी-तहसीलदार विवेक त्रिपाठी ने अपने प्रतिष्ठानों के संचालन में नियमों और स्वीकृत प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। नर्मदा नहर क्षेत्र में कथित अतिक्रमण,निर्माण संबंधी कानून की अनदेखी का आरोप लगाया है।

सड़क पर उतरेंगे-बजरंग दल नेताओं ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में कठोर कार्रवाई नहीं होती या आरोपी को राहत मिलती है,तो महाकौशल क्षेत्र के सभी 34 जिलों में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट पर प्रशासन की नजर-फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी। वही प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88