प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल स्वशासी महाविद्यालयए जबलपुर में फोकस ग्रुप डिस्कशन का आयोज

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में गांव की बेटी योजना एवं प्रतिभा किरण योजना के प्रभावी आकलन हेतु एक फोकस ग्रुप डिस्कशन (थ्ळक्) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन दोनों छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रभाव तथा छात्राओं के सुझावों को जानना था, ताकि भविष्य में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए सी तिवारी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अरुण शुक्ल,डॉ तृप्ति उकास, डॉ. रविश तमन्ना, तथा डॉ. जागेश्वर प्रजापति के कुशल निर्देशन में चर्चा आयोजित की गई।
फोकस ग्रुप डिस्कशन में शासकीय सिहोरा महाविद्यालय, शासकीय मझौली महाविद्यालय तथा जबलपुर जिले के पाँच चयनित निजी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों योजनाओं के संबंध में अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। विद्यार्थियों का प्रमुख सुझाव था कि गांव की बेटी योजना एवं प्रतिभा किरण योजना का एकीकरण कर उज्ज्वल किरण योजना अथवा प्रतिभाशाली बेटी योजना के नाम से एक समेकित छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की जाए, जिससे अधिक से अधिक छात्राओं को लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त अधिकांश विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की वर्तमान राशि ₹5,000 को बढ़ाकर ₹10,000 किए जाने की मांग रखी। वहीं कुछ छात्राओं ने सुझाव दिया कि छात्रवृत्ति की राशि एकमुश्त देने के स्थान पर ₹1,000 से ₹2,000 प्रतिमाह के रूप में प्रदान की जाए, जिससे परीक्षा शुल्क, अध्ययन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो सके।
फोकस ग्रुप डिस्कशन के दौरान प्राप्त सुझावों को योजनाओं के प्रभावी मूल्यांकन एवं भविष्य में आवश्यक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण माना गया। महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।



