जिला साहू समाज जबलपुर की महिला प्रकोष्ठ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण । जिला साहू समाज, जबलपुर के तत्वावधान में आज होटल ट्रीओमेक्स राइट टाउन जबलपुर में महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राधेश्याम साहू अध्यक्ष नगर सभा जबलपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू ने की। महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती डॉक्टर निशा सी पी साहू ने नवनियुक्त महिला एवं अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इनमें महिला प्रकोष्ठ में —
जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता राधेश्याम, उपाध्यक्ष रीना सुनील , सचिव प्रेरणा अर्जुन , सहसचिव प्रीति राज, कोषाध्यक्ष साधना इंदु , संगठन मंत्री आरती उदयभान, प्रचार मंत्री नीतू पंकज , मीडिया प्रभारी सरिता अजय, कार्यक्रम प्रभारी मीरा मुकेश, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता सुबोध सहित कार्यकारिणी की सभी मनोनीत महिला पदाधिकारियों के साथ साथ श्री मुकेश साहू अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, विनोद साहू तहसील अध्यक्ष जबलपुर, कमलेश साहू तहसील अध्यक्ष पाटन, रविकांत साहू तहसील अध्यक्ष शहपुरा, संदीप साहू तहसील अध्यक्ष पनागर, दीपक साहू उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, ऋषि साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, रविकांत साहू सचिव शहपुरा, मोहित साहू उपाध्यक्ष शहपुरा को,श्रीमती सरोज नोखेलाल को शाहपुरा की महिला अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। साहू समाज की महिलाओं ने हमेशा हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है।
नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा, “हम महिलाओं को संगठित कर के उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा देना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर भी महिला मंडल को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है।
समारोह में साहू समाज के वरिष्ठ जन, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं जिला पदाधिकारी पीयूष सोन संयुक्त सचिव, राज प्रचार मंत्री, प्रीतम , रूपलाल , प्रदीप , रमेश , शिवकुमार, सुबोध कठर, सुबोध साहू, राधे, सुधीर सचिव नगर सभा, रमेश, गगन, दीपक , उमाकांत, सुमित और मातृशक्ति सदा रानी, रजनी कैलाश रजनी, नीतू, शिल्पा, सविता, रीतू,शशि,सावित्री, एकता आराधना, अर्चना,आशा, सुधा, मिथलेश, निशा, पिंकी, दर्पणा ,अलका,सुशीला, संगीता, भारती, मंजू,गीता, रूपाली, जागृति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव उमेश ओज़ ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रेरणा अर्जुन साहू द्वारा किया गया।



