गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का गीता धाम गौरीघाट में भव्य शुभारंभ आज

जबलपुर दर्पण । श्री गीता धाम, गौरीघाट, जबलपुर में आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव–2026 एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो रहा है। इस पावन अवसर पर 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक रहेगा।
कथा का दिव्य रसपान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से भागवत कथा श्रवण कराये गे श्री नरसिंह मंदिर–श्री गीता धाम परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनों से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह किया है।
स्थान: श्री गीता धाम, गौरीघाट, जबलपुर (मध्य प्रदेश)।



