पावर मैनजमेंट कंपनी के 16 कार्मिकों को मिला समयमान वेतनमान का लाभ

जबलपुर दर्पण । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के 14 कार्मिकों को 35 वर्षीय और दो कार्मिकों को 30 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। कंपनी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा अब तक 126 कार्मिकों के समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। पावर मैनेजमेंट कंपनी के जिन कार्मिकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया वे हैं-कार्यालय सहायक श्रेणी एक संजय पोल, संजय कुमार शुक्ला, अनिमा झा, सुहास कोरडे, हरीश मुले, राकेश जैन, मनोज कुमार पशीने, विनीत कुमार गंगाखेडकर, अजय कुमार श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार सिंह, दफ्तरी गंगादीन वर्मा, प्रद्युम्न प्रसाद पटेल, गंगाराम झारिया व वरिष्ठ सिविल परिचारक योगेन्द्र सिंह। जिन कार्मिकों को तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया वे हैं- भृत्य रतन कुमार कुशवाहा व वार्ड बॉय रिकेश राज बाल्मिक।



