प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में नए व्यावसायिक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ

जबलपुर दर्पण । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र, बहुविषयक एवं रोजगारोन्मुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026-27 में नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गये हैं। महाविद्यालय में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा इन ज्योतिष एवं डिप्लोमा इन कर्मकांड पाठयक्रम प्रारंभ किये गये है। जिसमें की प्रवेश प्रकिया प्रारंभ है। विशेष बात यह है कि एमबीए प्रारंभ करने वाला यह मध्यप्रदेश का प्रथम शासकीय महाविद्यालय है, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए.सी. तिवारी ने कहा कि उक्त पाठयक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जाकर अपना पंजीयन करें। पंजीयन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। उक्त कोर्स में लिमिटेड सीट हैं इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा पर पंजीयन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में शासकीय महाकौशल महाविद्यालय निरंतर नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। और जैसे आधुनिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम जहां युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे, वहीं ज्योतिष और कर्मकांड जैसे पाठ्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक चेतना और सनातन ज्ञान-विज्ञान से उनका जुड़ाव सशक्त करेंगे।



