केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों का भी बढ़ाया जाए महंगाई भत्ता

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष -राजेश सहारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ता बढ़ा कर 60 प्रतिशत कर दिया गया है । वहीं राज्य के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की कोई ऑपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है l अत: संगठन मांग करता है की केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाकर 58 से 60 प्रतिशत किया जाए l मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि प्रदेश के समस्त कर्मचारियों का 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएl
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-राजेश सहारिया, हेमन्त ठाकरे, राकेश श्रीवास, रऊफ खान, दिनेश गोंड, गुडविन चार्ल्स, संतोष चौरसिया, राजकुमार यादव, दीपेश जैन, एनोस विक्टर, सुधीर अवधिया, देवेन्द्र भट, फिलिप अन्थोनी, सुरेंद्र चौधरी, मनमोहन चैधरी, राकेष गुप्ता, गोपीषाह, धनराज पिल्ले, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुधीर पावेल, उमेश सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, अफरोज खान, आषाराम झारिया, समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह, वसुमुद्दीन, देवेन्द्र पटेल, अशोक कोष्टी, अनूप दहाट, अशोक परस्ते, महेन्द्र प्रधान , योगेश ठाकरे, वीरेंद्र श्रीवास, आदि ने मुख्य मंत्री महोदय से मांग की है ।



