संविदा आधार पर नियुक्त अनुकंपा आश्रितों को नियमित करने सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने ऊर्जा विभाग द्वारा जारी संविदा आधार पर नियुक्त अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने के आदेश का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस आदेश ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है किन्तु इसमें अनेक विसंगतियां हैं जिन्हें दूर नहीं किया गया तो इन अनुकंपा आश्रितों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाएगा। अर्थात इस अच्छे निर्णय के बाबजूद संविदा अनुकंपा आश्रित नियमित नियुक्ति प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि इन कर्मचारियों को मूल नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जाए।
वेतन संरक्षण सुनिश्चित किया जाए जिससे किसी भी कर्मचारी के वेतन में कमी न हो।
संविदा सेवा अवधि को वेतन निर्धारण एवं पदोन्नति में जोड़ा जाए।
अनुकम्पा के आधार पर वृत्ताकार वेतन निर्धारण/वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाए।
राकेश पाठक ने माननीय ऊर्जा मंत्री जी, ऊर्जा सचिव, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी और सभी एमडी गणों से अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ देने के लिए नियमित अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति से सीपीसीटी पात्रता में पूर्ण रूप से छूट प्रदान की जाए। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुकंपा आश्रितों के लिए जारी आदेश में पेरा नंबर छह पर अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति देने के साथ आगामी तीन बर्ष के लिए सीपीसीटी का करने का समय प्रदान किया जा रहा है। इस आदेश को सभी बिजली कंपनियों में भी अभिलंब लागू कराकर सभी अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान करें और उन्हें भी तीन वर्षों का समय प्रदान किया जाएं। राकेश पाठक ने कहा कि ये संविदा आधार पर नियुक्त अनुकंपा आश्रित सीपीसीटी लागू होने के पूर्व से अपनी सेवाएं बिजली कंपनियों में दे रहे हैं। जिन्होंने कार्यानुभव के आधार पर अपनी दक्षता लगातार सिद्ध की है। प्रथम नियुक्ति दिनांक अनुसार इनकी सेवाएं,अनुभव को सीपीसीटी के समकक्ष मानते हुए पूर्ण रूप से छूट प्रदान की जाए। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा आधार अनुकंपा आश्रितों के मन में भविष्य को लेकर व्याप्त असुरक्षा की भावना को दूर करने तत्काल व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए।
अतः मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन का अनुरोध है कि बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा आधार अनुकंपा कर्मचारियों के हित में जारी आदेश में कृपया उपरोक्त संशोधन करने की कृपा करें। उपरोक्त विसंगतियां दूर होने पर फेडरेशन आपका अत्यंत आभारी रहेगा।



