जबलपुर दर्पण

श्रीमती मालती व्यास को भेड़ाघाट नगर परिषद में मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर हर्ष


जबलपुर दर्पण ।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रीमती मालती व्यास को नगर परिषद भेड़ाघाट में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह जी, बरगी विधायक श्री नीरज सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे जी तथा भाजपा जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी ने श्रीमती मालती व्यास को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
सभी जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मालती व्यास अपने अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के साथ नगर परिषद भेड़ाघाट में विकास कार्यों को नई गति देंगी तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएँगी। उनके मनोनयन से नगर परिषद में जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
क्षेत्र के नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने भी श्रीमती मालती व्यास को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भेड़ाघाट नगर के विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88