नरसिंहपुर दर्पण

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण

नरसिंहपुर जबलपुर दर्पण । विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर प्रतुल इन्दुरख्या एवं जिला परियोजना समन्वयक मनीष चौकसे ने संयुक्त रूप से एपीसी समीर त्यागी , विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली श्रीमती नीलम मरावी एवं बीआरसी चीचली डी के पटेल के साथ विकास खंड चीचली के दुर्गम वनांचल क्षेत्र के विद्यालयों माध्यमिक विद्यालय छींदखेड़ा , प्राथमिक विद्यालय कोटरी , प्राथमिक विद्यालय भीलमाढाना बी, माध्यमिक विद्यालय भीलमाढाना ए का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री इन्दुरख्या ने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, छात्रों को गणवेश पर प्रतिदिन विद्यालय आने , एफ एल एन वर्क बुक्स पर कार्य , एट ग्रेड बुक्स पर छात्रों द्वारा कार्य एवं शिक्षकों द्वारा नियमित जांच कार्य करने तथा सभी छात्रों के आधार कार्ड अपडेट कराने संबंधी निर्देश दिए। डीपीसी मनीष चौकसे ने पीएम पोषण योजना अंतर्गत स्वच्छता पूर्वक पौष्टिक भोजन छात्रों को वितरित कराने , मध्यान्ह भोजन का सैंपल 24 घंटे तक प्रधान पाठक कक्ष में सुरक्षित रखने , अकादमिक गतिविधियों के समय सीमा में संपन्न करानेसंबंधी निर्देश दिए। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चीचली श्रीमती नीलम मरावी ने शिक्षकों को नियमित रूप से शाला संचालन संबंधी निर्देश दिए। बीआरसी चीचली डी के पटेल ने समस्त विद्यालयों की रंगाई पुताई शीघ्र ही पूर्ण करने ,जनशिक्षा केंद्र स्तरीय ओलिंपियाड में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति संबंधी निर्देश दिए।उक्त निरीक्षण के समय जनशिक्षा केंद्र प्रभारी तेंदूखेड़ा सतेन्द्र सिंह कौरव ,बी ए सी ब्रजेश नेमा , जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी , विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक संतोष ठाकुर , दीपक मेहरा , नवनीत मेहरा , संदीप मेश्राम , अशोक ठाकुर, राजकुमार ठाकुर , राम प्रसाद ऊईके ,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88