नेपाल सरकार के द्वारा निहत्थे युवाओं पर क्यों चलाई गोली , कठौर शब्दों में निन्दा करते हैंः स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि

मनीष श्रीवास नेपाल जबलपुर दर्पण । अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि जिस तरह नेपाल की सरकार ने अपनी तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के चलते नेपाल को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया एवं निहत्थे आंदोलनकारी युवाओं पर गोली चलाकर दर्जनों युवाओं को मौत के घाट उतारा है वह अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है । आज नेपाल के सैकड़ों युवा गोली लगने से घायल हैं। मै नेपाल सरकार के द्वारा की गई ऐसे घृणित कृत्य की कठोर शब्दों में निन्दा करता हूं ।
इस घटित घटना को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यवराज आचार्य द्वारा स्वामी स्वदेशानंद गिरी महाराज को अवगत कराया गया कि नेपाल के युवाओं द्वारा शान्ति पूर्ण रूप से सोशल मीडिया पर लगे बैन को हटाने की मांग सरकार से की जा रही थी। इस आन्दोलन के लिए युवाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा सरकार से विधिवत अनुमति भी ली गई थी फिर भी निहत्थे युवाओं पर गोलिया चलाई गई। ओली सरकार के द्वारा खुले तौर पर नेपाल में हिंसा की गई एवं मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज एवं यवराज आचार्य ने कहा की किसी भी देश के युवा उस देश के भविष्य होते हैं। उन्हीं के कन्धों पर देश की बागडोर होती है।
स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि घायलों का तत्काल उपचार करवाया जाए एवं आंदोलन में शहीद हुए युवाओं को “नेपाल रत्न” से सम्मानित किया जाए । साथ ही उनके परिवार को पांच पांच करोड़ रुपए एवं घायलों को दो दो करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की जाए। इतना ही नहीं घटना में दिवंगत परिवार के किसी एक सदस्य को द्वितीय श्रेणी अधिकारी के पद पर नौकरी दी जाए, ऐसी अपेक्षा हम नेपाल में नई सरकार से करते हैं।
मीडिया को जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि जिस तरह नेपाल के अनेकों शहरों में युवाओं ने एकता दिखाकर सरकार की तानाशाही को खत्म किया है। उससे स्पष्ट है कि ये ही युवा देश को सुचारू रूप से संचालित करने में कामयाब होगें। आपने कहा कि नेपाल के युवाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच कन्धे से कन्धे मिलाकर चलते हुए युवा की सरकार बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा एवं नेपाल को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सहयोग करेगा ।अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यवराज आचार्य ने कहा कि शीघ्र ही नेपाल का हिंदू राष्ट्र के रूप में उदय होगा और सन्तों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से युवाओं की सरकार नेपाल में बनेगी।



