ईश्वरीय आराधना के समतुल्य है पीड़ित मानवता की सेवा -स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी

जबलपुर दर्पण। मेरे देश की धरती सोना उगले, ये देश है वीर जवानों का, ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति पूर्ण गीतों से सजी शाम के साथ ही समाज मे पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले समाजसेवी संस्थाओं व व्यक्तियों का सम्मान रानी दुर्गावती कला वीथिका में आयोजित ममत्व सेवा संस्था के कार्यक्रम में किया गया। समारोह में संवर्धन बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, विधायक विनय सक्सेना , मध्य प्रदेश की राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ श्रद्धा तिवारी, पूर्व निःशक्त जन आयुक्त दीपांकर बनर्जी, जगत बहादुर सिंह अन्नू, भागवत भूषण पंडित रामछवि महाराज व भागवताचार्य पंडित अर्जुन पांडे ने समाज मे पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले समाज सेवियों का सम्मान मान पत्र, शॉल , श्रीफल व मोतियों की माला पहनाकर किया। चिकित्सा, दिव्यांगता, धर्म, समाज, पत्रकारिता, मूक पशुओं की सेवा, जैविक कृषि आदि में सेवा रत समाज की विविध संस्थाओं व समाज सेवियों को ममत्व सेवा संस्था प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम में सम्मानित करती है।



