गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन: चहुंओर गूंजे जयकारे

सीधी जबलपुर दर्पण ।
जिले भर में आज अतंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष के साथ किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान शामिल युवा श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए घंटो डीजे की धुन देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढक़र कौन पर थिरकते रहे। इससे पूर्व स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। शहर में सुबह करीब 11 बजे से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा शुरू हो गई थी जो देर रात तक चलती रही। बाजार क्षेत्र मेें सोनांचल बस स्टैण्ड, पुरानी गल्ला मंडी गांधी चौक पार्किंग स्टैंड, सर्राफा बाजार, पटेलपुल, गोपालदास मार्ग, स्टेडियम मार्ग, करौदिया उत्तर, पड़ैनिया, पुरानी सीधी मड़रिया, कलेक्ट्रेट चौक के समीप पुलिस लाइन क्षेत्र आदि में स्थपित की गई गणेश प्रतिमाओं का 10 दिन बाद विसर्जन किया गया। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तगण पूरी तरह से ढोल, नगाड़ो एवं डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। अनंत चर्तुदशी पर आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई भक्त काफी भावुक भी नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला रामपुर नैकिन, बघवार, चुरहट, अमिलिया, सिहावल, बहरी, मझौली, मड़वास, कुसमी, खड्डी, सेमरिया, भुईमाड़, मोहनिया, बडख़रा अंचल से भी सुबह भक्तों के हुजूम के साथ चलता रहा। 10 दिनों तक गणपति की आराधना में लीन रहे कुछ भक्तों में मायूशी भी नजर आई। फिर भी अगले बरस जू जल्दी आ के नारे लगते रहे। गणपति विसर्जन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी जलाशयों एवं नदियों के तटों पर रही। शहर में गोपाल दास बांध, सोन नदी गऊघाट, कोलदहा घाट, जोगदहा घाट, भंवरसेन घाट, गोपद नदी, महान नदी तटों में पुलिस की चौकसी रही।10 दिन गणपति की आराधना में लीन रहे भक्त भक्तों का कहना था कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर 10 दिनों तक उनकी आराधना में वक्त गुजरा। अब गणपति प्रतिमाओं से बिछडऩे का समय आने पर काफी मायूसी हो रही है। बताते चले कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शहरी क्षेत्र के साथ अब कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी होती है। भक्तगण गणेश प्रतिमाओं की स्थापना काफी आस्था के साथ करते हैं। उनकी दिनचर्या में दिन-रात गणेश जी की भक्ति शामिल रहती है। नपा के कुंड में प्रवाहित की गई प्रतिमाएं सुरक्षा के लिहाज से शहर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा इस बार भी की गई थी। मैदान में पानी से भरा अस्थाई कुंड बनाया गया था। जिसमें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर किया। नदी तटों पर थे सुरक्षा के इंतजाम
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन समीपी पवित्र नदियों एवं जलाशयों में किया गया। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहरी क्षेत्र में पुलिस की गस्त सुबह से ही चल रही थी। जिससे गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकलने वाली यात्रा में किसी तरह की असुविधा का सामना श्रद्धालुओं को न करना पड़े।



