खास खबरसंपादकीय/लेख/आलेख
हम, हद से ज्यादा तडप लिये, हम, हद से ज्यादा भटक लिये…

◆
हम, हद से ज्यादा तडप लिये,
हम, हद से ज्यादा भटक लिये,
अब और नहीं सह पायेंगे।
हम खींच के तुमको लाएंगे,
तपती सडकों पे बिछायेंगे,
हम दर्प तुम्हारा तोड़ेगें-
उठने के योग्य न छोडेंगे,
अपने पैरों के छालों को-
तेरी मूँछो से सहलाएंगे,
अब और नहीं सह पायेंगे।
तुम रोकोगे, रुक जायेंगे,
या लौट के वापस आयेंगे,
छीनेंगे सब हथियार तेरे-
मिट्टी में तुझे मिलायेंगे,
अब और नहीं सह पायेंगे।
तुम सब जाओगे जेलों में,
या काम करोगे तबेलों में,
फ़ार्महाउस-कोठी-बंगले-
गाड़ी-होटल छिन जायेंगे,
अब और नहीं सह पायेंगे।
राम कुमार सविता
कवि



