एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट विधान सभा में पास कर लागू करने की मांग

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा एडवोकेट ने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज पत्र लिखते हुए मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई एवम् शुभकामना देते हुए वर्ष 2018 में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने संबंधी कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया था जिसे विधान सभा में पारित कर लागू करने की घोषणा की थी पत्र में आगे यह भी लिखा गया कि अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के संबंध में कई पत्र सरकार को पूर्व में भी लिखे गए जिसमे सचिव विधि एवम् विधाई विभाग ने प्रत्येक पत्र के उत्तर में एडवोकट प्रोटेक्शन एक्ट की कार्यवाही को प्रक्रियाधीन व विचाराधीन होने की जानकारी दी गई परंतु लागू करने की तथ्यात्मक जानकारी नही दी गई है आगे यह भी लिखा गया है कि प्रदेश में वकीलों पर हो रहे जानलेवा हमले को दृष्टिगत रखते हुए एडवोवेट प्रोटेक्शन एक्ट को विधानसभा में पारित कर उसे लागू करने की तिथि की घोषणा की मांग मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई है।



