संगीतकार साजिद वाजिद की माॅ भी कोरोना संक्रमित

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई।
अभी कल ही संगीतकार जोड़ी साजिद वाजिद के वाजिद खान को मुम्बई वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया। उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है और खबर आ रही है कि, उनकी मां रज़ीना खान भी कोरोना पॉज़िटिव हैं। मिसेज रज़ीना खान का इलाज मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में चल रहा है। इसी अस्पताल में वाजिद का किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था और उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली थी।
सूत्रों के अनुसार साजिद वाजिद की माॅ मिसेज रज़ीना को कोरोना संक्रमण, वाजिद से पहले हो चुका था। उन्हें ये संक्रमण अस्पताल के ही किसी मरीज़ से लगा है। फिलहाल उनकी माॅ का इलाज अस्पताल में चल रहा है और हमारी दुआ है कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटें। साथ ही उन्हें इस समय अपने बेटे को खोने के सदमे को बरदास्त करने की ताकत खुदा अता करे। (वनअप रिलेशंस)
शामी एम् इरफ़ान (+919892046798)
वनअप रिलेशंस न्यूज एंड फीचर्स सर्विस, मुम्बई।



