लॉक डाउन के दौरान शोधार्थियों के लिए “रिसर्च
डॉक्यूमेंटेशन श्रू लैक्टिस” का वेबीनार
जबलपुर।संत अलॉयसिस महाविद्यालय की गणित विभाग द्वारा लॉक डाउन के दौरान शोधार्थियों को शोध पत्र लिखने का तरीका बनाने के लिए “रिसर्च डॉक्यूमेंटेशन श्रू लैटिक्स” वेबीनार का एक दिवसीय आयोजन किया गया। इस वेबिनार में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अध्यापक से लेकर स्नाकोत्तर के छात्र तक शामिल रहे। वेबिनार के विषय विशेषज्ञ डॉ अखिलेश पाठक सहायक अध्यापक गणित विभाग ने लैटिक्स के बारे में विस्तार से लोगों को बताया एवं कहा कि इस वेबीनार में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को शोध पत्र लिखने में सहायता मिलेगी, एवं उनके शोध पत्र के प्रकाशन में प्रकाशित हो सकेंगे। इस कार्यक्रम का प्रयोजन निराकार डॉ मंदिरा कार विभागध्यक्ष ने किया, एवं डॉ प्रतिभा रिछारिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया,और कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य फादर वलन अरासू के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के फल स्वरुप वेबिनार संपन्न हो सका। साथ ही सफल आयोजन हेतु उन्होंने डॉ मीता दरबारी, अर्चना पसारी,डॉ कुसुमलता रजक एवं सत्येंद्र जैन को धन्यवाद प्रेषित किया।



