ड्रेगन एक्सप्रेस चायनीज रेस्टारेंट सील

खाद्य सामग्री बनाने में गंदे पानी का इस्तेमाल करने पर ड्रेगन एक्सप्रेस चायनीज रेस्टारेंट सील

जबलपुर । चायनीज खाद्य समाग्री बनाने में गंदे पानी का इस्तेमाल करने की मिली शिकायत पर आज शाम एसडीएम रांझी मनीषा वास्कले के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने कार्यवाही कर सिविक सेंटर स्थित ड्रेगन एक्सप्रेस चायनीज रेस्टारेंट को सील कर दिया है । खाद्य सामग्री के निर्माण में गंदे पानी का उपयोग किये जाने की यह शिकायत कुछ नागरिकों द्वारा कलेक्टर भरत यादव को वीडियो भेजकर की गई थी । श्री यादव ने एसडीएम रांझी को प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । एसडीएम रांझी के मुताबिक कार्यवाही में सबंधित प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है । मामले में प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी । एसडीएम रांझी ने बताया कि कार्यवाही में उनके साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सारिका दीक्षित एवं पुलिस अधिकारी भी साथ थे ।



