खास खबरप्रदेशबॉलीवुड दर्पणमहाराष्ट्रवायलर न्युज

एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज

हिंदुस्तानी भाऊ ने लगाया इंडियन आर्मी के अपमान का आरोप


शामीएम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई।
                 टीवी शोज के जरिए लोगों के घरों में पहुंच कर उनके दिल ओ दिमाग़ पर राज करते हुए प्रति माह करोड़ों का बिजनेस करने वाली एकता कपूर पर मुम्बई के खार पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एकता कपूर के साथ उनकी माँ और बिजनेस पार्टनर निर्मात्री शोभा कपूर के खिलाफ भी टीवी के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ 13 के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने शिकायत दर्ज कराई है। यह जानकारी और एफआईआर की कापी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक वीडियो में उन्होंने बकायदा एफआईआर की कॉपी भी दिखाई है। उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
                  पिछले रविवार से हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर हलचल मचाए हुए थे पर नाम का खुलासा नहीं कर रहे थे। कल उन्होंने नाम का खुलासा करते हुए एफआईआर की है। यह पूरा मामला एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर हालिया रिलीज हुई सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ से शुरू हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि, आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है। इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ जो दृश्य दिखाया गया है, वह हिंदुस्तानी भाऊ को पसन्द नहीं आया।
                     बता दें कि, ‘ट्रिपल एक्स’ वेब सीरिज में एक इंडियन आर्मी के जवान की कहानी दिखाई थी, जो बार्डर पर देश की सेवा करता है और उसकी पत्नी घर पर किसी दूसरे आदमी को बुलाकर उसके साथ सेक्स करती है। उसकी पत्नी उस व्यक्ति के साथ सेक्स करने से पहले उसे इंडियन आर्मी की ड्रेस पहनाती है और फिर उसे फाड़ती भी है। ऐसा करके बार्डर पर तैनात सभी आर्मी जवानों का अपमान किया गया है। ऐसा आरोप हिंदुस्तानी भाऊ ने लगाया है। उन्होंने इंडियन आर्मी के आलाधिकारियों से भी इस मसले की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल अभी तक एकता कपूर की टीम ने इस एफआईआर को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। (वनअप रिलेशंस)

फोटो सोशल मीडिया से साभार
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
शामी एम् इरफ़ान  (+919892046798)
वनअप रिलेशंस न्यूज एंड फीचर्स सर्विस, मुम्बई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88