खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जबलपुर में अब तक मिले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या हुई 276, इनमें से स्वस्थ 215 हुए

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शाम मिली 28 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । नये मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में चाँदमारी तलैय्या निवासी 36 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, पुलिस कॉलोनी मदनमहल निवासी 55 वर्षीय पुरुष तथा सिंधी केम्प भवानी चौक के दो दिन पहले संक्रमित पाये गये व्यक्ति के 70 वर्षीय बड़े भाई शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक मिले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 276 हो गई है । इनमें से 215 स्वस्थ हो गये हैं जबकि 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में एक्टिव केस 51 हैं ।



