खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

“क्या सरकार ने गरीबों के हितार्थ इंदिरा ग्रह ज्योति योजना” बंद कर दी? : टीकाराम

बढ़े हुए बिजली बिलों से सरकारी राहत की लीपापोती उजागर

जबलपुर। कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार के दौरान मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट बिजली की खपत होने पर मात्र 350 रुपए महीने का बिल जारी करने की जो इंदिरा गृह ज्योति योजना शुरू की थी। प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने पूछा है कि इसे सरकार ने बंद कर दिया है क्या? क्योंकि वह खत्म होती दिख रही है । जिन उपभोक्ताओं को कई महीने तक ₹350 जारी हुए थे ।अब उन्हें ₹400 से लेकर ₹900 तक का बिल मिल रहा है । इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने बिजली क्षेत्रीय कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से की। कांग्रेस प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा कहा कि सरकार ने लोन की ईएमआई में 3 माह के लिए राहत दी वैसी ही राहत 3 माह के बिजली के बिल और 3 माह के स्कूल की फीस मैं दी जावे।
पहले ₹350 माह के बिल जारी हो रहे थे । सरकार बदलने के बाद इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि जान बूझकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने 3 माह तक उपभोक्ताओं के घरों की रीडिंग नहीं कराई गई। तो 3 माह का इकट्ठा बिल भेजना न्याय संगत नहीं है प्रदेश के मुख्यमंत्री जब बार-बार कहते हैं कि बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि मार्च-अप्रैल में बिजली का बिल ₹100 आया तो इतना और ₹400 आया तो उतना । सरकार ने जो राहत पैकेज के 3 माह की घोषणा की है वह अभी जब लोगों को काम धंधा बंद था तब मिलना चाहिए किंतु राहत पैकेज की आस में बेचारे मध्यमवर्ग को कोई छूट क्षेत्रीय कार्यालय से नहीं मिल पा रही । बिल जमा करने की आखिरी तारीख भी निकल गई ।और सरकार के आदेश को अभी तक कंप्यूटराइज्ड नहीं किया गया। अब राहत तो दूर उपभोक्ताओं को पेनाल्टी भरना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88